Beauty tips-रात को सोने से पहले लगाएं ये क्रीम सुबह मिलेगी एकदम ग्लोइंग स्किन
एलोवेरा को अगर रात को सोने से पहले लगाया जाए तो स्किन की काफी परेशानी दूर होती हैं। मार्केट के प्रॉडेक्टस में केमिकल होने की वजह से साइड इफेक्ट होने का भी डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो एलोवेरा की मदद से घर पर ही नाइट क्रीम (Aleo Vera Night Cream) बना सकती हैं
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसकी स्किन खूबसूरत दिखे जिसके लिए वो काफी पैसे भी खर्च करती है(Skin Care Tips)। वहीं कई बार कुछ प्रॉडक्टस से चेहरे पर निखार आ तो जाता है, लेकिन वो कुछ दिनों के लिए होता है। बाद भी आपकी स्किन (Skin Care) फिर बेजान हो जाती है। वहीं आज कल मार्केट में बेहतर स्किन के लिए कई तरह की क्रीम (Cream), सॉप (Soap), फेसवॉश (Facewash), एंटी एजिंग नाइट क्रीम अवेलेबल है। जिसमें आपने एलोवेरा (Aleo Vera) मिला हुआ देखा होगा। जो स्किन (Skin) के लिए काफी लाभ कारी होता है। यह स्किन के दाग धब्बे मिटाने के साथ स्किन को भी टाइट करता है। वहीं एलोवेरा को अगर रात को सोने से पहले लगाया जाए तो स्किन की काफी परेशानी दूर होती हैं। मार्केट के प्रॉडेक्टस में केमिकल होने की वजह से साइड इफेक्ट होने का भी डर रहता है। ऐसे में आप चाहें तो एलोवेरा की मदद से घर पर ही नाइट क्रीम (Aleo Vera Night Cream) बना सकती हैं। आपकी मदद के लिए हम आपको आज घर पर ही एलोवेरा जेल से नाइट क्रीम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो सच में काफी इफेक्टिव है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।
क्रीम बनाने की सामग्री
एलोवेरा- 2 बड़े चम्मच
लैवेंडर ऑयल - 1 चम्मच
प्राइमरोज ऑयल - 1 चम्मच
क्रीम बनाने की विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एलोवेरा जेल निकाल लें।
- इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल मिलाएं।
- अब इसमें प्राइमरोज ऑयल का एक चम्मच डाल कर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद इसे अपनी स्किन पर लगाएं।
- इसे आप एक शीशी में स्टोर करके रख लें और रोज सोने से पहले सोने से पहले स्किन पर लगाएं।

0 Comments